Delhi Fire Tragedy: Massive Blaze at Hotel-Restaurant; 21 Dead
National

दिल्ली अग्निकांड: होटल-रेस्तरां में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, 11 विदेशी नागरिक भी शामिल

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हौजरानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ नामक रेस्तरां कम होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 11 विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 8:30 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय भवन में लगभग 60 लोग मौजूद थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग रेस्तरां के किचन से शुरू हुई और कुछ ही देर में दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई।

दमकल विभाग को सुबह 8:50 बजे सूचना मिली। इसके बाद 10 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई लोग ऊपरी मंजिलों में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने बगल की गली में गद्दे बिछाकर बचाव में मदद की। कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग भी लगाई।

इस Fire Tragedy में कुल 57 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं। नौ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ICU में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य के दौरान 10 पुलिसकर्मी और फायर कर्मी भी झुलस गए। उनका उपचार एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

फायर अधिकारियों के अनुसार भवन में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता था। धुएं के कारण कई लोगों का दम घुट गया। बेसमेंट में फंसे लोगों को शटर तोड़कर बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल टी.एस. संधू और गृह मंत्री आशीष सूद ने उच्च स्तरीय बैठक की। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही Fire Safety Rules, Building Compliance और Emergency Response System की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker