Delhi Fire News
National

Delhi Fire News: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लोगों की मौत, कई घायल

दक्षिणी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और उससे जुड़े गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे रेस्टोरेंट में नाश्ते का समय था। उसी दौरान बेसमेंट में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस संचालित था, जहां कई विदेशी मेहमान और मरीजों के परिजन ठहरे हुए थे। घटना के समय बिल्डिंग में 60 से अधिक लोग मौजूद थे।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई लोगों को जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से नीचे कूदना पड़ा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर कई लोगों की जान बचाने में मदद की। हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग धुएं और आग से बचने के लिए खिड़कियों और रेलिंग से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

फायर ब्रिगेड को सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

दक्षिणी जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि हादसे में कई लोगों की जान गई है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। वहीं, डीडीएमए के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि स्थानीय लोगों, दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और प्रशासन ने मिलकर राहत कार्य को तेजी से अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker