ChhattisgarhRaipur

राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता को समर्पित CRPF की तिरंगा यात्रा, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रायपुर। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 65वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 65वीं वाहिनी के कमांडेंट राधे श्याम सिंह द्वारा 65 BN कैंप, तुलसी-बरादेरा, रायपुर से किया गया। इस अवसर पर अजय मणि त्रिपाठी, द्वितीय-कमांड अधिकारी, उप कमांडेंट संजीव कुमार एवं उप कमांडेंट सुधेन्द्र सिंह सहित वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा 65 BN कैंप, तुलसी-बरादेरा से प्रारंभ होकर मोनेट DAV पब्लिक स्कूल पहुंची, जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। इसके पश्चात CRPF के अधिकारियों, जवानों तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली।

सभी प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह एवं जोश के साथ “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं “हर घर तिरंगा” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर कमांडेंट राधे श्याम सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

मोनेट DAV पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से जीवंत एवं प्रेरणादायक बना दिया। CRPF के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बच्चों की संयुक्त तिरंगा यात्रा ने “राष्ट्र प्रथम, एकता और देशभक्ति” का सशक्त संदेश दिया।

65वीं वाहिनी, CRPF द्वारा आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम एवं नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायक पहल रही।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker