Chhattisgarh
बजट पेश होने से पहले मंत्रिपरिषद की बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की अध्यक्षता

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तहत राज्य का बजट प्रस्तुत किए जाने से पहले विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं।
बैठक में वित्त वर्ष के बजट प्रस्तावों, प्रमुख योजनाओं और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि बजट से पहले यह बैठक सरकार की प्राथमिकताओं और योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए अहम मानी जा रही है।


