Raipur
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने वीर क्रांतिकारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।
“राष्ट्रहित सर्वोपरि है” – सीएम साय
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के तेजस्वी नायक थे।

- उन्होंने अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश को नई दिशा दी।
- उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है।
- भगत सिंह के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।
जनप्रतिनिधि और गणमान्य रहे मौजूद...
इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।