गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा – “उनके आदर्श आज भी हमारे पथप्रदर्शक”

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने आजाद चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने न केवल भारत को आज़ादी की राह दिखाई बल्कि स्वच्छता और सत्य-अहिंसा जैसे मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी ने अपने अनुशासन और सादगी से राष्ट्र को नई दिशा दी।

उन्होंने किसानों और जवानों को भारत की असली शक्ति बताया और “जय जवान – जय किसान” के नारे से देश को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।