Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस पर साझा किए सुनहरे पल, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बाँधा समां

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में आयोजित दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दूरदर्शन परिवार, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि 1982 के एशियाई खेलों का रंगीन प्रसारण और रामायणमहाभारत जैसे धारावाहिक आज भी लोगों की यादों में जिंदा हैं। उस समय दूरदर्शन के प्रसारण के दौरान सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और शास्त्रीय प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कलाकारों ने गौर नृत्य, बांस गीत, जवारा नृत्य, सुआ नृत्य और गौरी-गौरा जैसे मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि-

दूरदर्शन ने मनोरंजन के साथ-साथ समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध और संस्कारित करने का कार्य किया है। “मिले सुर मेरा तुम्हारा” जैसे गीतों से देश में एकता और सांस्कृतिक एकरूपता का संदेश दिया गया। समाचारों की भाषा की शुचिता और गरिमा बनाए रखने में दूरदर्शन की परंपरा हमेशा प्रेरणादायी रही है।

उन्होंने रायपुर दूरदर्शन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि “हमर चिन्हारी” जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया है। साथ ही, कृषि दर्शन, महिला एवं युवा कार्यक्रमों ने समाज के हर वर्ग को जोड़ा है।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े सकारात्मक बदलावों को दूरदर्शन लगातार प्रमुखता से प्रस्तुत कर रहा है। जब किसी एक व्यक्ति की सफलता की कहानी दूरदर्शन पर दिखाई जाती है, तो वह लाखों लोगों को प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी दूरदर्शन समाज में मनोरंजन, संस्कार और जागरूकता का प्रमुख माध्यम बना रहेगा।

कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी दूरदर्शन की भूमिका की सराहना की और कहा कि दूरदर्शन ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर दूरदर्शन रायपुर केंद्र के उप महानिदेशक संजय कुमार मिश्र सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker