CM Vishnu Deo Sai Gujarat Visit
National

सीएम विष्णु देव साय का गुजरात दौरा: विकास, तकनीक और संस्कृति के संगम से छत्तीसगढ़–गुजरात के रिश्ते हुए और प्रगाढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुजरात प्रवास छत्तीसगढ़ के विकास, तकनीकी शिक्षा, सांस्कृतिक गौरव और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोल गया। इस यात्रा ने दोनों राज्यों के बीच विकास सहयोग और साझेदारी के रिश्ते को और मजबूत किया है।

गांधीनगर में सीएम भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट...

मुख्यमंत्री साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भेंट कर ‘विकसित भारत 2047’ के साझा लक्ष्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी संघीय एकता में है और गुजरात–छत्तीसगढ़ की भागीदारी इस एकता को और सशक्त बनाएगी।

इस अवसर पर सीएम साय ने भूपेंद्र पटेल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा को दर्शाने वाली ‘बस्तर आर्ट’ और ‘बस्तर दशहरा’ की कॉफी टेबल बुक भेंट की। मुख्यमंत्री पटेल ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर की प्रशंसा की और राज्य के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

उद्योग और तकनीकी शिक्षा में साझेदारी का खाका तैयार...

दोनों मुख्यमंत्रियों ने औद्योगिक निवेश, पर्यटन, तकनीकी शिक्षा और सुशासन के क्षेत्रों में संयुक्त कार्ययोजना बनाने पर सहमति व्यक्त की। सीएम साय ने कहा कि,

“छत्तीसगढ़ अब ‘संपर्क से सहयोग, और सहयोग से समृद्धि’ के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

NAMTECH कॉलेज में तकनीक आधारित शिक्षा का अवलोकन...

गांधीनगर स्थित NAMTECH कॉलेज में मुख्यमंत्री साय ने नवीनतम तकनीकी शिक्षा प्रणाली और इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड मॉडल का निरीक्षण किया। कॉलेज प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ में इसी मॉडल को लागू करने की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा-

“राज्य में हर साल 10,000 युवाओं को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी-ड्रिवन स्टेट बनाना।”

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने बिखेरा रंग...

सीएम साय ने एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित भारत पर्व में शामिल होकर लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत पर्व हमारी विविधता में एकता का उत्सव है, जहाँ हर राज्य की संस्कृति भारत की आत्मा को प्रतिबिंबित करती है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक दल से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि—

“जब बस्तर का लोकनृत्य गुजरात की धरती पर गूंजता है, तो यह केवल कला नहीं बल्कि एकता की अनुभूति है।”

अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में 33,321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव...

अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ को ₹33,321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे लगभग 14,900 नए रोजगार सृजित होंगे। सीएम साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक ₹7.83 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

“पिछले 22 महीनों में हमने 350 से अधिक सुधार लागू किए हैं ताकि उद्योगों को सरल, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल वातावरण मिले।”

गुजरात और छत्तीसगढ़: ऊर्जा, उद्यम और तकनीक का संगम...

मुख्यमंत्री साय ने कहा—

“गुजरात के पास उद्यम की भावना है, और छत्तीसगढ़ के पास ऊर्जा, खनिज संपदा और कुशल मानव संसाधन। दोनों राज्यों का मेल विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।”

नवा रायपुर को आईटी और एआई डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की कई कंपनियाँ निवेश में रुचि दिखा रही हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश: सहयोग, संस्कृति और कौशल – विकसित भारत की त्रयी...

सीएम साय ने कहा कि-

“विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब हमारे युवा नई तकनीक में दक्ष हों, हमारी संस्कृति विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाए, और हमारे राज्य आपसी सहयोग से आगे बढ़ें। गुजरात यात्रा ने इन तीनों आयामों को एक सूत्र में जोड़ा है।”

इस अवसर पर सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker