अटल जी के सिद्धांत आज भी प्रेरणा: पुण्यतिथि पर अटल चौक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय…

रायपुर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के अवंती विहार स्थित अटल चौक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि
आज हम अपने नाम के साथ छत्तीसगढ़ लिख पा रहे हैं तो यह अटल जी की ही देन है।
उन्होंने संसदीय राजनीति में वाजपेयी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। अविश्वास प्रस्ताव के समय भी उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि सत्ता के लिए गलत रास्ते अपनाने वाली सरकार को वह चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी हमेशा सिद्धांतों और नैतिकता की राजनीति के पक्षधर रहे। “वे मृत्यु से नहीं डरते थे, लेकिन बदनामी से अवश्य डरते थे।”
इस अवसर पर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी और मंजूल मयंक श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, किशोर महानंद, अंजय शुक्ला, राजीव चक्रवर्ती, ललित जयसिंह, गोपी साहू, भीमवंत निषाद, दलविंदर सिंह बेदी, राम प्रजापति, सुनील कुकरेजा, पार्षद प्रदीप वर्मा, कृतिका जैन, प्रभा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।