मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत शिरोमणि सांईं चाँडूराम साहिब जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, संत शिरोमणि सांईं चाँडूराम साहिब जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सांईं चाँडूराम साहिब जी का जीवन सेवा, करुणा और मानवता के आदर्शों से ओतप्रोत रहा है। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब, असहाय, दिव्यांग और पशुधन की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पण हर किसी के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।
सेवा, करुणा और प्रेम के संदेश से भरा जीवन...
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सांईं चाँडूराम साहिब जी ने अपने उपदेशों और जीवन-मूल्यों के माध्यम से समाज को प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उनका स्नेहिल व्यक्तित्व, विनम्रता और सेवा का भाव सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
मुख्यमंत्री ने परिवारजनों और अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की...
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में उनकी संवेदनाएँ संत श्री चाँडूराम साहिब जी के परिवारजनों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं के साथ हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति दें।