रायपुर में CM आवास पर करमा तिहार की धूम, कांग्रेस पर बरसे विष्णुदेव साय

रायपुर| राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भादो एकादशी व्रत के अवसर पर पारंपरिक करमा तिहार प्रकृति पर्व का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने करमा नृत्य प्रस्तुत कर समां बाँधा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। आयोजन कंवर समाज टाटीबंध, रायपुर की ओर से किया गया था। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे।
कांग्रेस पर CM साय का वार
करमा तिहार के बीच CM साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा –
“कांग्रेस में हर जगह सिर फुटव्वल की स्थिति है। वहां मध्यप्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होते ही कार्यकर्ता उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का यही हाल है। पहले उन्हें अपना अस्तित्व बचाना चाहिए।”