रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने जमीन पर उतार दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य शिक्षा को नई दिशा देगा और प्रदेश को कुशल नर्सिंग मानव संसाधन तैयार करने में सक्षम बनाएगा।
हर जिले में स्वास्थ्य शिक्षा का विस्तार...
राज्य सरकार ने प्रत्येक नर्सिंग कॉलेज के भवन निर्माण के लिए 8 करोड़ 68 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। जिन जिलों में ये नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, वे हैं — दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, धमतरी, जांजगीर-चांपा और नवा रायपुर (अटल नगर)।
“युवाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता”
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के हर युवा को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा मिले और प्रत्येक जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार हो। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी। यह न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाएगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर भी बढ़ाएगी।”
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताया आभार...
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा — “मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम उठाया है। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के निर्माण से प्रदेश के युवाओं को बेहतर नर्सिंग शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं में नए आयाम स्थापित करेगा।”
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा — यह निर्णय सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक...
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा — “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रही है। 78 करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति इस बात का प्रमाण है कि सरकार युवाओं के लिए अवसर सृजन और सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
Our Mission
NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh.
News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.