ChhattisgarhState
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से रायपुर लौटेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। वे शाम 7:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे तथा रात 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। उन्होंने दोनों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।



