मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11.20 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11.30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।
दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद दोपहर 3.30 बजे वे पुनः विधानसभा पहुंचकर सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे।
रात 9 बजे मुख्यमंत्री शदाणी दरबार में सद्गुरु संत राजाराम साहिब जी के 66वें वर्ष महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।



