Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मनाएंगे 62वां जन्मदिन, जशपुर के बगिया में धार्मिक अनुष्ठान

रायपुर। विष्णुदेव साय का आज 62वां जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और अपना जन्मदिन गृह ग्राम बगिया में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास रायपुर से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10.30 बजे बगिया हेलीपैड पहुंचने के बाद वे अपने निवास जाएंगे, जहां जन्मदिन के अवसर पर सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3.40 बजे बगिया से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे और शाम लगभग 5.20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।



