मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा और बलौदाबाजार दौरे पर, प्रदेश में रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से कवर्धा पहुंचेंगे। इसके बाद वे ग्राम जुनवानी और सेमरिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1:35 बजे वे वीरांगना अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान पहुंचेंगे, जहां वे गौड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे और इसके बाद शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहीं, प्रदेशभर में आज पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे और अवकाश के दिन भी रजिस्ट्री का कार्य जारी रहेगा। वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके। जानकारी के अनुसार 28 मार्च, 29 मार्च और 31 मार्च को भी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे और सभी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह उपलब्ध रहेंगी।



