Chief Minister Vishnu Deo Sai released the book
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक बिरहोर जननायक का किया विमोचन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर केंद्रित पुस्तक बिरहोर जननायक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को उनकी इस साहित्यिक कृति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पद्मश्री जागेश्वर यादव का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का एक अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित रहा है और उनके द्वारा किए गए कार्य विशेष रूप से जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए एक बड़े प्रेरणास्रोत हैं।

जशपुर जिले में बिरहोर के भाई के रूप में विख्यात श्री जागेश्वर यादव की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरहोर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जागेश्वर यादव का सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता यह सिद्ध करती है कि सच्चा नेतृत्व केवल सेवा और संवेदनशीलता से ही संभव है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि बिरहोर जननायक पुस्तक नई पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि यह कृति पाठकों को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने पुस्तक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी रचना आदिम जनजातियों, विशेषकर बिरहोर समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए श्री जागेश्वर यादव द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों से प्रेरित होकर की गई है। पुस्तक में उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और मानवीय दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker