Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची प्रेमलता अग्रवाल की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने रामजी वाटिका में आयोजित इस सभा में दिवंगत अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।




