मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव दौरे पर, विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को संस्कारधानी राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर से रवाना होकर राजनांदगांव जिले के गोड़लवाही पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे और शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शाम 4 बजे तक निर्धारित है, जिसके बाद वे रायपुर लौट आएंगे। राजधानी पहुंचने के बाद वे अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा रात करीब 8.30 बजे मुख्यमंत्री स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।



