Chief Minister Sai's message on the commencement of
Chhattisgarh

नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, बोले- सपनों को साकार करने का सबसे बड़ा माध्यम है शिक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें पूरी लगन, अनुशासन और उत्साह के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सपनों को आकार देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से स्कूल जाने, शिक्षकों का सम्मान करने और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज की मेहनत और शिक्षा ही आने वाले समय में सफलता का आधार बनती है। जो विद्यार्थी अभी से अपने लक्ष्य तय कर मेहनत करेंगे, वे भविष्य में निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, अच्छे संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास के बल पर ही युवा पीढ़ी प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के सफल, उज्ज्वल और प्रेरणादायी भविष्य की कामना करते हुए नए शिक्षा सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

नए शैक्षणिक सत्र के साथ प्रदेशभर के स्कूलों में फिर से रौनक लौटेगी और लाखों विद्यार्थी नई उम्मीदों और नए सपनों के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत करेंगे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker