Chhattisgarh
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री साय, आज गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

रायपुर। Vishnu Deo Sai दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को Narendra Modi सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। वहीं आज वे Amit Shah से मुलाकात करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री के बीच “बस्तर विकास 2.0” को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। साथ ही नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और विकास योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाएगी।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार सुबह दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।



