Chhattisgarh
मुख्यमंत्री साय ने मुकुल रॉय के निधन पर जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि मुकुल रॉय के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।




