Chhattisgarh will now be hit hard by the heat
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब सताएगी गर्मी: अगले छह दिनों में चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। इस दौरान हवा की औसत गति करीब 2 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। आर्द्रता सुबह 50 प्रतिशत और शाम को 25 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार मध्य क्षोभमंडल में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 28 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker