Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट अपडेट: करीब 25 लाख नाम कटे, अब प्रदेश में 1.87 करोड़ मतदाता

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार के अनुसार अभियान के दौरान लगभग 24 लाख 99 हजार से अधिक फर्जी और संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई है।

पुनरीक्षण शुरू होने से पहले प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थी। प्रारूप सूची जारी होने के बाद यह घटकर 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 रह गई थी। दावे और आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम सूची में 2 लाख 34 हजार 994 नए नाम जोड़े गए और अंतिम संख्या 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 तय की गई।

निर्वाचन विभाग के अनुसार इस अभियान से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है, जिससे आगामी चुनावों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। विभाग ने बताया कि सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज हो और फर्जी नामों पर रोक लग सके।

यदि किसी नागरिक का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं है तो वह फॉर्म 6 के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। वहीं सूची में दर्ज जानकारी में त्रुटि होने पर फॉर्म 8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker