Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ विधानसभा: बजट सत्र के दौरान अब होली के बाद शुरू होगी विधायी प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही होली अवकाश के कारण 9 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 23 फरवरी से शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ था, जबकि 24 फरवरी को राज्य सरकार ने सदन में बजट प्रस्तुत किया।
इसके बाद बजट पर सामान्य चर्चा आयोजित की गई, जो 27 फरवरी को पूरी हो गई। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
सामान्य चर्चा समाप्त होने के बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही को होली अवकाश तक स्थगित करने की घोषणा की। अब 9 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी, जहां बजट पर आगे की प्रक्रिया और विभागवार चर्चा की जाएगी।



