Chhattisgarh
15 अगस्त: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, प्रदेश के विभिन्न जिलों में होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण के मुख्य अतिथि...
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर, तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण करेंगे।
अन्य प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण...
- राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- सरगुजा: आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम
- गरियाबंद: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
- बालोद: वन मंत्री केदार कश्यप
- कोरबा: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
- जशपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- सूरजपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- जांजगीर-चांपा: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
- बलौदाबाजार: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
- बेमेतरा: सांसद विजय बघेल
- कवर्धा: सांसद संतोष पांडेय
- बलरामपुर: सांसद चिंतामणि महाराज
- महासमुंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी
- सारंगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया
- सक्ती: सांसद कमलेश जांगड़े
- बीजापुर: सांसद महेश कश्यप
- कांकेर: सांसद भोजराज नाग
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
जिला मुख्यालयों में विधायक भी करेंगे ध्वजारोहण...
- मुंगेली: विधायक पुन्नूलाल मोहले
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: विधायक धरमलाल कौशिक
- कोरिया: विधायक अमर अग्रवाल
- धमतरी: विधायक अजय चंद्राकर
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: विधायक रेणुका सिंह
- कोंडागांव: विधायक लता उसेंडी
- नारायणपुर: विधायक विक्रम उसेंडी
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: विधायक राजेश मूणत
- दंतेवाड़ा: विधायक किरण देव
- सुकमा: विधायक धरमजीत सिंह
प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस की इस खास अवसर पर विभिन्न आयोजन होंगे जिनमें सरकार के सभी स्तरों के अधिकारी और आमजन बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।