20 अगस्त का बड़ा दिन: 3 विधायकों को मिलेगी मंत्री की कुर्सी, देखिए कौन बन सकता है छत्तीसगढ़ का अगला मंत्री!

रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। 20 अगस्त को राज्य को नए मंत्री मिलने जा रहे हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह 10:30 बजे का समय निर्धारित किया गया है और सभी विधायकों को आमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं।
कौन होंगे नए मंत्री?
सूत्रों के अनुसार इस विस्तार में 3 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। हरियाणा फॉर्मूले के तहत यह विस्तार होने जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी।
मंत्रिमंडल में शामिल होने की सबसे प्रबल दावेदारी इन तीन विधायकों की मानी जा रही है—
- गुरु खुशवंत साहेब (आरंग विधायक)
- गजेंद्र यादव (दुर्ग विधायक)
- राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर विधायक)
जानिए संभावित नए मंत्रियों के बारे में…
गुरु खुशवंत साहेब...
आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज से आते हैं। वह गद्दी भंडारपुरी के प्रमुख गुरु बालदास के बेटे और उत्तराधिकारी हैं। 36 वर्षीय खुशवंत साहेब इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और अविवाहित हैं।
गजेंद्र यादव...
दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव OBC वर्ग से आते हैं। वह दो बार BJP किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता बिसराम यादव RSS से जुड़े रहे हैं। 47 वर्षीय यादव ने राजनीति शास्त्र में MA किया है।
राजेश अग्रवाल...
अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल सामान्य वर्ग से आते हैं। 57 वर्षीय अग्रवाल की शिक्षा 12वीं तक हुई है। वह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उप सरपंच भी रह चुके हैं।
उत्सुकता बढ़ी...
कौन मंत्री बनेगा और किसे कैबिनेट में जगह मिलेगी, इसका ऐलान शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साफ हो जाएगा। फिलहाल प्रदेश की राजनीति में यह सबसे बडा चर्चा का विषय है।