सीएम विष्णुदेव साय से शतरंज ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से की मुलाकात, खेल उपलब्धियों की हुई सराहना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने थिप्से की खेल प्रतिभा, उपलब्धियों और देश के लिए किए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी यात्रा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि प्रवीण महादेव थिप्से शतरंज में ग्रैंडमास्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं। वह राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं। खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।