Chhattisgarh

सावधान! मई में घर से निकलने से पहले चेक कर लें अपनी ट्रेन, गोंदिया में काम के कारण बड़ा फेरबदल

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन के कार्य के कारण 3 से 22 मई तक कई यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। साथ ही 18 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और कुछ ट्रेनें बीच में समाप्त की जाएंगी। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने पहले से सूचना जारी की है।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस (3 से 22 मई तक)
  • 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस (5 से 24 मई तक)
  • 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर (3 से 22 मई तक)
  • 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर (3 से 22 मई तक)
  • 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर (3 से 22 मई तक)
  • 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर (3 से 22 मई तक)
  • 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर (3 से 22 मई तक)
  • 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर (3 से 22 मई तक)
  • 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर (3 से 22 मई तक)
  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर (4 से 23 मई तक)

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस (2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 एवं 18 मई को) जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मार्ग से चलेगी।
  • 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस (3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई को) जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मार्ग से चलेगी।

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें

  • 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (2 से 22 मई तक) दुर्ग से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (3 से 23 मई तक) गोंदिया से दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
  • 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस (2 से 22 मई तक) अंजनी से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस (3 से 23 मई तक) गोंदिया से अंजनी के बीच रद्द रहेगी।
  • 51707 जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस (3 से 22 मई तक) बिरसोला से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 51708 गोंदिया-जबलपुर एक्सप्रेस (3 से 22 मई तक) गोंदिया से बिरसोला के बीच रद्द रहेगी।
  • 68813 गोंदिया-तिरोड़ी मेमू (3 से 22 मई तक) गोंदिया से बिरसोला के बीच रद्द रहेगी।
  • 68814 तिरोड़ी-गोंदिया मेमू (3 से 22 मई तक) बिरसोला से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 68809 गोंदिया-तिरोड़ी मेमू (3 से 22 मई तक) गोंदिया से बिरसोला के बीच रद्द रहेगी।
  • 68810 तिरोड़ी-गोंदिया मेमू (3 से 22 मई तक) बिरसोला से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 68811 गोंदिया-कटंगी मेमू (3 से 22 मई तक) गोंदिया से बिरसोला के बीच रद्द रहेगी।
  • 68812 कटंगी-गोंदिया मेमू (3 से 22 मई तक) बिरसोला से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 78803, 78805, 78809 गोंदिया-कटंगी डेमू (3 से 22 मई तक) गोंदिया से बिरसोला के बीच रद्द रहेंगी।
  • 78804, 78806, 78810 कटंगी-गोंदिया डेमू (3 से 22 मई तक) बिरसोला से गोंदिया के बीच रद्द रहेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले नवीनतम जानकारी रेलवे ऐप, वेबसाइट या स्टेशन से प्राप्त करें।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker