Chhattisgarh
राजनांदगांव : पुलिस विभाग में फेरबदल, डोंगरगांव थाना प्रभारी बदला

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल किया है। डोंगरगांव थाना प्रभारी कृष्णा पाटले को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है तथा उनकी जगह आशीर्वाद रहटगांवकर को डोंगरगांव थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
फेरबदल के तहत कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक प्रदीप जायसवाल, डोंगरगांव थाने में पदस्थ आरक्षक जितेश साहू तथा डोंगरगांव थाने के ही आरक्षक चालक शाहिद अंसारी को रक्षित केंद्र भेजा गया है। रक्षित केंद्र से खिलेश्वर ठाकुर को डोंगरगांव थाने में पदस्थ किया गया है।



