रायपुर : चार जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। राज्य शासन ने चार जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। अब तक इन बैंकों में कलेक्टर प्राधिकृत अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। सहकारिता विभाग के आदेशानुसार नियुक्तियां निम्नानुसार हैं।
बिलासपुर जिला सहकारी बैंक में पूर्व विधायक रजनीश सिंह को अध्यक्ष तथा रजनी साहू को उपाध्यक्ष, राजनांदगांव में सचिन सिंह बघेल को अध्यक्ष तथा पूर्व महामंत्री भाजपा भरत वर्मा को उपाध्यक्ष, दुर्ग में प्रीतपाल बेलचंदन को अध्यक्ष तथा नरेश यदु को उपाध्यक्ष, अंबिकापुर में राकिशुन सिंह को अध्यक्ष तथा जगदीश साहु को उपाध्यक्ष तथा जगदलपुर में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को अध्यक्ष तथा श्रीनिवास मिश्रा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सरकार गठन के बाद से इन बैंकों का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता में हो रहा था।



