CG- लाज में चल रहे sex racket का भंडाफोड़, बाहर से आकर रूकती थी काॅलगर्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने लाज में चल रहे सेक्स रैकेट( sex racket ) का भंडाफोड़ किया है। मौके से 3 लड़कियों के साथ 3 लड़को को आपत्तिजनक हालत में पकड़ गया है। पुलिस ने लाज के मालिक को भी पकड़ा है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को लाज में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस ने दोपहर के वक्त रेड किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों के साथ 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में मौके से पकड़ा है। लाज के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि, बाहर से काॅलगर्ल इस लाज में आकर रूकती है, इसके बाद ग्राहकों को लड़कियां लाॅज में ही उपलब्ध कराई जाती थी। बहरहाल पुलिस ने लाज के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।