ChhattisgarhPolitical

Loksabha Election : पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़ पाटन में कांग्रेस को झटका

Loksabha Election : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)के गढ़ और उनके गृहग्राम पाटन में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पाटन की जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबाई सिन्हा (Rambai Sinha) कांग्रेस का साथ छोड़कर BJP में शामिल हो गई है. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के एक दिन पहले जनपद पंचायत के बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदेश की सियासत में फिर हड़कंप मच गया है. 

सांसद विजय बघेल ने दिलाई सदस्यता

लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटके पर झटके लगते जा रहे हैं. हर दिन इस पार्टी के सामने एक न एक मुसीबत खड़ी हो रही है. नेता पार्टी छोड़ रहे हैं. इस बीच आज फिर से कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लग गया है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गृहक्षेत्र पाटन की जनपद पंचायत की अध्यक्ष रामबाई सिन्हा अपने पति के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं. इन्होनें सांसद विजय बघेल (Vijay Baghel) के निवास पर जाकर बीजेपी का दामन थाम लिया है. दरअसल विजय बघेल भूपेश बघेल के चाचा और दुर्ग क्षेत्र के बीजेपी के प्रत्याशी हैं. जनपद पंचायत अध्यक्ष के बीजेपी ज्वाइन करते ही प्रदेश में सियासी भूचाल आ गया है. 

कौन हैं रामबाई 

दरअसल रामबाई सिन्हा काफी सालों से कांग्रेस पार्टी की सदस्य रही हैं. दो बार से पाटन की जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं. वे भूपेश बघेल की काफी करीबी रही हैं. ऐसे में उनका पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होना काफी चर्चा का विषय बन गया है. 

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker