Pushpa 2 : फैंस हुए बेकरार…गाने की रिलीज से पहले श्रीवल्ली और पुष्पा ने बढ़ाई गर्मी…रश्मिका-अल्लू का सामने आया नया लुक

नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा : द रूल का नया गाना रिलीज होने वाला है। पुष्पा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना ने हाल ही में फिल्म के इस लेटेस्ट ट्रैक को लेकर अपडेट भी शेयर किया था।
पुष्पा: द रूल का ये गाना पिछली फिल्म के हिट सामी सामी गाने की तर्ज पर होगा। सॉन्ग में रश्मिका मंदाना अपने सामी यानी अल्लू अर्जुन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी।
पुष्पा: द रूल के इस रोमांटिक गाने का नाम अंगारों है। कुछ दिनों पहले रश्मिका ने एक वीडियो जारी करते हुए गाने की एक झलक दी थी। वहीं, अब रिलीज से पहले उन्होंने एक और अपडेट शेयर किया है।
श्रीवल्ली और पुष्पा का रोमांस
रश्मिका मंदाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुष्पा: द रूल के गाने से अपना और अल्लू अर्जुन का लुक शेयर किया है। हालांकि, दोनों एक्टर्स का ये लुक उनके रिहर्सल के दौरान का है, क्योंकि रश्मिका और अल्लू कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2
बता दें कि, पहले भाग में अल्लू अर्जुन की चंदन तस्करी की दुनिया में एंट्री, उसका पारिवारिक बैकग्राउंड और उसके लव लाइफ की झलक हमें देखने को मिली थी।
पुष्पा: द राइज में पुष्पाराज चंदन तस्करी की दुनिया का बादशाह बन गया है। लेकिन इस इस सफर में उसने अपने कई दुश्मन भी बना लिए।
और अब आने वाले पार्ट पुष्पा द रूल में अल्लू अर्जुन अपने इन्हीं दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। अब पुष्पा एक बार फिर जीत हासिल करेगा या इस बार मुंह की खाएगा, यहीं पुष्पा 2 में देखने को मिलेगा।
फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी अहम किरदार में शामिल हैं। पुष्पा: द रूल 15 अगस्त को पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।