CM HOUSE घेराव करने निकले BJYM, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सहित कई दिग्गज हुए शामिल…

रायपुर| PSC घोटाले को लेकर राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़ा प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से भाजयुमों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। वहीं भाजयुमो के इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी रायपुर पहुंच चुके हैं। BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत व तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमों कार्यकर्ताओं नें CM हाउस का घेराव किया| CM हाउस घेराव से पहले भाजयुमों कार्यकर्ताओं सहित भाजपा के तमाम नेताओं नें सप्रे शाला के सामने मैदान में हुंकार भरी गई| जिसके बाद CM हाउस घेराव के लिए कूच किया गया| जहाँ लगी पुलिस बल नें उन्हें बेरीकेट्स के माध्यम से रोका| तो वहीँ झूमाझाप्टी में कुछ पुलिस बेरीकेट्स भी टूट गए|