भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज: रायपुर से जशपुर तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम, देखें पूरा शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:15 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे।
जशपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे प्रभु श्री रामकथा रसपान कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 5:35 बजे जशपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद शाम 6:30 बजे वे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इधर, भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह 8 बजे जिला कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की विशेष भागीदारी रहेगी। इसके बाद सुबह 9 बजे एकात्म परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
वहीं, प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इसके साथ ही शाम 5 बजे जिला कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।



