Chhattisgarh

भाजपा सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, तय लक्ष्य से अधिक जोड़े नए सदस्य…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के रूप में चले सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ ने रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य जोड़ने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूरी टीम को बधाई दी। शनिवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में श्री साय ने कहा कि यह पल कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत के सम्मान का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन माह चले इस अभियान में 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्य जोड़े गए हैं। यह भाजपा की जड़ों को और मजबूत करने वाला अभियान रहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का दायित्व अब हर कार्यकर्ता का है।

किरण सिंह देव बोले — कार्यकर्ताओं ने दिखाया समर्पण...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि इस सफलता के पीछे हर कार्यकर्ता की दिन-रात की मेहनत और समर्पण है। उन्होंने कहा कि लगातार चार चुनावों में पार्टी को जनसमर्थन मिला है और यह सदस्यता अभियान भविष्य की तैयारी का मजबूत आधार बनेगा।

अजय जम्वाल का संकल्प — दो तिहाई बहुमत से फिर सरकार बनाएंगे...

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि अगली बार केंद्र और राज्य में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

सदस्यता के दिलचस्प आंकड़े...

प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि 86 दिनों के इस अभियान में प्रतिदिन बढ़ती सदस्यता संख्या के साथ 60 लाख का आंकड़ा पार किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष के युवाओं का इसमें सबसे अधिक योगदान रहा। 40 लाख सदस्य ऑनलाइन जोड़े गए, वहीं 20 लाख सदस्य दूरस्थ क्षेत्रों में ऑफलाइन जोड़े गए।

उन्होंने बताया कि कई कार्यकर्ताओं ने 1 हजार से लेकर 20 हजार तक सदस्य बनाए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

समारोह में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद...

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों — ठेठरी, खुरमी, चीला, फरा, बरा आदि का आयोजन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वाद का आनंद लिया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति...

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker