Chhattisgarh
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी-सहप्रभारी घोषित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारी एवं सहप्रभारी की घोषणा कर दी गई है।
इस संबंध में पार्टी संगठन द्वारा आधिकारिक रूप से नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की गई है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




