बस्तर में भाजपा और कांग्रेस ने सोशल मीडिया टीमों का किया गठन, संगठन को मजबूत करने में जुटी पार्टियां

जगदलपुर। बस्तर जिले में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने पदाधिकारियों की नियुक्ति के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का दौर तेज कर दिया है। दोनों राजनीतिक दलों ने जिले में सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी सोशल मीडिया टीम का गठन किया है। पार्टी ने ब्रिजेश शर्मा को सोशल मीडिया टीम का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया है। साथ ही कुल 11 सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया की जिम्मेदारी शादाब अहमद को दी है। इसके अलावा, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है।



