बिलासपुर: स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियां मिलने पर पुलिस ने प्रबंधकों के खिलाफ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न स्पा सेंटरों में दबिश देकर सघन जांच की गई।
जांच में 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार के एसीसी स्पा, भारतीय नगर के दर्शना स्पा, मैग्नेटो के पास एलिमेंट्स स्पा तथा महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा शामिल थे। जांच के दौरान इन स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर पुलिस ने स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
कार्रवाई में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



