Bilaspur airport expansion receives major approval.
ChhattisgarhState

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी मंजूरी, 290.80 एकड़ भूमि आवंटित और 50.60 करोड़ स्वीकृत



बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के लिए हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के निरंतर प्रयासों से बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार परियोजना निर्णायक चरण में पहुंच गई है। परियोजना के तहत 290.80 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है और 50.60 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। इससे बिलासपुर को राष्ट्रीय हवाई मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

एयरपोर्ट को 4-सी श्रेणी में उन्नत किए जाने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद यहां से बड़े वाणिज्यिक विमानों का संचालन संभव हो सकेगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और बिलासपुर की देश के प्रमुख शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

परियोजना के तहत नाइट लैंडिंग की भी स्वीकृति दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार फरवरी से मार्च के बीच बिलासपुर एयरपोर्ट पर रात के समय विमानों का संचालन शुरू होने की संभावना है। इससे यात्रियों को समय की सुविधा मिलेगी और उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

एयरपोर्ट विस्तार योजना में रनवे का विस्तार, नए टर्मिनल भवन का निर्माण और आधुनिक यात्री सुविधाओं के विकास को भी सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इससे एयरपोर्ट को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा सकेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना के अधीन रही भूमि को राज्य शासन को हस्तांतरित करने में उनके त्वरित सहयोग से परियोजना को गति मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी सराहना करते हुए उन्होंने राज्य सरकार द्वारा समय पर राशि जारी करने और प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू का भी आभार जताया, जिन्होंने बिलासपुर की मांग को प्राथमिकता देते हुए 4-सी श्रेणी की मंजूरी प्रदान की।

सांसद तोखन साहू ने विश्वास जताया कि एयरपोर्ट विस्तार से बिलासपुर संभाग में निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और पूरे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी। बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker