बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 68.74% मतदान, आजादी के बाद सबसे ज्यादा 66.91% वोटिंग, सभी रिकॉर्ड ध्वस्त

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को 122 सीटों पर रिकॉर्ड 68.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों चरण मिलाकर कुल 66.91 प्रतिशत वोटिंग हुई जो आजादी के बाद बिहार में किसी भी विधानसभा चुनाव का सर्वाधिक मतदान है।
दूसरे चरण का रिकॉर्ड...
चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण की 122 सीटों पर 68.74% मतदान हुआ। 2020 में इन्हीं सीटों पर 58.8%, 2015 में 58.3% तथा 2010 में 53.8% मतदान हुआ था। इस बार 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा...
महिला मतदाताओं ने पुरुषों से अधिक उत्साह दिखाया। कुल मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से आगे रही।
आजादी के बाद पहली बार इतना मतदान...
243 सीटों पर कुल 66.91% वोटिंग दर्ज हुई जो 2020 के 57.29% से 9.6 प्रतिशत अधिक है।
- अब तक का सर्वाधिक विधानसभा मतदान: 2000 में 62.57%
- सर्वाधिक लोकसभा मतदान: 1998 में 64.6%
दोनों रिकॉर्ड इस चुनाव में टूट गए।
1302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।



