Chhattisgarhkondagaon

रोजगार की बड़ी सौगात: 10वीं पास से लेकर आईटीआई युवाओं के पास नौकरी का अवसर, आज होगा साक्षात्कार

कोंडागांव। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण देने के बाद नियुक्ति दी जाएगी।

कैंप में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेकर चयन करेंगे। Larsen & Toubro द्वारा निर्माण परियोजनाओं के लिए बढ़ई 50, राजमिस्त्री 50, बार बेंडिंग 50, स्टील फिक्सिंग 50 तथा इलेक्ट्रिकल के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। कार्यस्थल पनवेल मुंबई रहेगा। न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। प्रशिक्षण के बाद 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन तथा आवास सुविधा दी जाएगी।

इसके अलावा Livivaan Solution Pvt Ltd द्वारा असेंबली ऑपरेटर (महिला) 100, प्रोडक्शन असेंबली क्वालिटी 100, प्रोडक्शन असेंबली क्वालिटी 30 (महिला), प्रोडक्शन असेंबली क्वालिटी 100 महिला एवं 100 पुरुष तथा प्रशिक्षु के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं से आईटीआई अथवा अन्य डिप्लोमा और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। कार्यस्थल चेन्नई रहेगा तथा आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लिया जा सकेगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker