BIG BREAKING : सीएम बघेल ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा…

रायपुर। इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हो गई है। आज छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर मतगणना पूरे हो गए है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है।

इधऱ पाटन में चुनाव जीत हालिस हो गई लेकिन छत्तीसगढ़ में मिली करारी हार के बाद CM भूपेश बघेल ने अब अपना इस्तीफा राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को सौंप दिया है. इस दौरान सीएम बघेल ने राज्यपाल से चर्चा भी की।
CM भूपेश बघेल ने कहा, कि वे हार की समीक्षा करेंगे। हमनें 5 साल छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की। जो जनादेश हमें मिला है उसे स्वीकार करेंगे। वहीं, सीएम बघेल ने भाजपा को जीत की बधाई भी दी।



