बस्तर के ग्राम चमिया में 48 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन, महिलाओं के लिए ‘महतारी सदन’ का निर्माण

बस्तर विकासखंड के ग्राम चमिया में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज 48 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
ग्राम विकास और महिलाओं की शक्ति का नया अध्याय...

मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर गाँव तक विकास पहुँचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि सुशासन की सरकार में मातृशक्ति को विशेष सम्मान मिला है। ग्राम पंचायत चमिया में 30 लाख रुपए की लागत से ‘महतारी सदन’ का निर्माण किया जाएगा, जो महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यहाँ स्व-सहायता समूह की महिलाएँ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी और रोजगार के अवसर पाएंगी। इसके अलावा, ग्राम बड़े अलनार में 6.10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण और छोटे अलनार में 12.40 लाख रुपए की लागत से उचित मूल्य दुकान भवन का निर्माण किया जाएगा।
सुशासन और मातृशक्ति के सम्मान के साथ विकास...

मंत्री कश्यप ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने में सहयोग दें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।