Chhattisgarh
अमित बघेल देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर सकते हैं, सुरक्षा बढ़ाई गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल आज देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने की संभावना है। पुलिस को आशंका है कि बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच सकते हैं, इसलिए कोर्ट और थाने के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
बघेल को आपत्तिजनक बयानों से जुड़े एक मामले में लगभग दो महीने से फरार बताया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया। उनके शव को पैतृक गांव पथरी ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सरेंडर के बाद बघेल अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल के लिए आवेदन कर सकते हैं।



