ChhattisgarhState
अंबिकापुर: एसपी ने 9 पुलिसकर्मियों के तबादले किए, दो निरीक्षकों को मिली नई पदस्थापना

अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने जिले में 9 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार दो निरीक्षक और चार उप निरीक्षक सहित कुल 9 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
आदेश के तहत निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को लुंड्रा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को गांधीनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। शेष पुलिसकर्मियों को भी प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार नवीन पदस्थापना दी गई है।



