Amazon Prime Day Sale 2026
Technology

Amazon Prime Day Sale 2026: 72 घंटे की मेगा सेल का ऐलान, हजारों प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खबर है। Amazon ने अपनी बहुप्रतीक्षित Prime Day Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार Prime Day Sale 4 जुलाई से 6 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। यह तीन दिन का विशेष शॉपिंग इवेंट केवल Amazon Prime Members के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी का कहना है कि इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेज, फैशन, ग्रोसरी और अन्य कई कैटेगरी में आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे।

भारत में Amazon Prime Day का यह 10वां एडिशन होगा। इस खास मौके पर कंपनी ग्राहकों के लिए कई नए ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आ रही है। सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे शुरू होगी और 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक चलेगी। यानी ग्राहकों को खरीदारी के लिए पूरे 72 घंटे का समय मिलेगा।

बैंक ऑफर्स से बढ़ेगा फायदा

Prime Day Sale के दौरान SBI और Axis Bank के Credit Card या EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card उपयोग करने वाले ग्राहकों को चुनिंदा खरीदारी पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक का लाभ मिल सकता है।

500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

Amazon ने जानकारी दी है कि इस साल की सेल में OnePlus, Samsung समेत कई बड़े ब्रांड्स के 500 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही देशभर के Small and Medium Businesses (SMBs) के उत्पादों को भी प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

Prime Membership पर भी विशेष ऑफर

कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए Prime Membership प्लान्स पर भी सीमित अवधि के लिए छूट की घोषणा की है। स्टैंडर्ड वार्षिक Prime Membership अब 1,499 रुपये के बजाय 999 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं Prime Lite प्लान 599 रुपये और Prime Shopping Edition 299 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

इन डिवाइसेज पर भी मिलेगी छूट

सेल के दौरान Echo Smart Speakers, Fire TV Devices और Alexa आधारित Smart Displays पर 45 प्रतिशत तक की छूट मिलने की संभावना है। ऐसे में Amazon Prime Day Sale 2026 ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी बचत का मौका साबित हो सकती है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker