Administration strict on black marketing of urea in Mungeli
Chhattisgarh

मुंगेली में यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, निजी कृषि केंद्रों पर दी दबिश

मुंगेली। जिले में यूरिया की निर्धारित कीमत से अधिक दर पर बिक्री की शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। कलेक्टर कुंदन कुमार और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के निर्देश पर एसडीएम अजय शतरंज, उप संचालक कृषि और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय के विभिन्न निजी कृषि केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान टीम ने सुपर एजेंसी, पंजाब एजेंसी, कैलाश ट्रेडर्स और शक्ति माई कृषि केंद्र सहित कई दुकानों का मुआयना किया। अधिकारियों ने वहां मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर यूरिया की वास्तविक बिक्री दर, उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि किसानों से तय दर से अधिक कीमत न वसूली जाए और वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।

निरीक्षण दल ने दुकानों में पीओएस मशीन, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रसीदों की गहन जांच की। सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को उनके पंजीकृत रकबे के आधार पर केवल शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही यूरिया का विक्रय करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण भी शामिल है।

प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कोई विक्रेता यूरिया की अधिक कीमत वसूलता है, तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित विभाग से करें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker