Chhattisgarh

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 26 क्विंटल धान जब्त, यूपी से आ रहा 150 बोरी धान भी पकड़ाया

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। बलरामपुर जिले में कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त किया है। वहीं उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 150 बोरी धान भी पकड़ा गया है। धान के अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे स्वराज माजदा वाहन को भी जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर में राजकुमार गुप्ता और शिवप्रसाद गुप्ता के घरों में धान का भंडारण मिला। जांच के दौरान संबंधित लोग धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 26 क्विंटल धान जब्त कर लिया।

इसी क्रम में प्रशासन ने उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे 150 बोरी धान को भी पकड़ा। धान के अवैध परिवहन के मामले में इस्तेमाल किए जा रहे स्वराज माजदा वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में धान के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और नियमों के पालन की जांच की जा रही है।

अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की नजर

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम डॉ. टीडी मरकाम, तहसीलदार अश्विनी चंद्रा और नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे की टीम ने यह कार्रवाई की। धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले प्रशासन अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार नजर रख रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से धान के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने धान के भंडारण और परिवहन पर निगरानी तेज कर दी है, ताकि खरीदी व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker